shukra grah ke mantra

Shukra Grah Ke Mantra: करें शुक्र ग्रह को मज़बूत और पाएं सुख – समृद्धि का वरदान।

नवग्रहों में शुक्र ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्र ग्रह जातक को सांसारिक सुख की प्राप्ति कराता है और बहुत लाभदायक होता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्र ग्रह के अस्त होने पर कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। ज्योतिष जातक को कुंडली में इसे मज़बूत रखने की सलाह देते हैं क्योंकि इसके कमज़ोर होने से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Shukra Grah ke Mantra का उच्चारण करके शुक्र देव को खुश किया जा सकता है। धन की समस्या से गुज़र रहे लोगों को इन मंत्रों का जाप करने से बहुत आराम मिलता है।

शुक्र ग्रह के मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति की कलात्मक क्षमता में सुधार होता है। इन मंत्रों के जाप से घर में सुख और समृद्धि आती है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है जिसकी वजह से मन शांत रहता है। शुक्र मंत्रों के जाप से शारीरिक समस्याएं खत्म होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। शुक्र ग्रह इच्छाशक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसके मंत्र का दैनिक जाप करने से व्यक्ति को अपनी बुरी प्रवृत्ति को दूर करने में मदद मिलती है और जीवन में सफलता मिलती है।

शुक्र ग्रह को मज़बूत करने के लिए Shukra Grah Ke Mantra

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि शुक्र ग्रह अगर मज़बूत है तो रिश्तों में मिठास लाता है और अगर कमज़ोर  है तो धन की हानि होती है। पारिवारिक रिश्तों में समस्याएं आती रहती हैं। शुक्रवार के दिन Shukra Grah ke Mantra का जाप करने से समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से संतान प्राप्ति का सुख मिलता है और बुरी आत्माएं दूर रहती हैं।

  1. शुक्र बीज मंत्र: इस मंत्र के जाप से जातक को सांसारिक सुख का लाभ होता है। इसके साथ ही ये मंत्र सुनिचित करता है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहे और जातक को शांति और समृद्धि का लाभ हो।

ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

  1. शुक्र गायत्री मंत्र: शुक्र गायत्री मंत्र के जाप से मन में आ रहे नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है और धन में वृद्धि होती है। शुक्र ग्रह धन और सांसारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है क्योंकि शुक्र ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है। शुक्र गायत्री मंत्र व्यक्ति को रचनात्मक क्षमता प्रदान करता है।

ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर्हस्ताय धीमहि तन्नः शुक्रः प्रचोदयात्

 ॐ रजदाभाय विद्महे भृगुसुताय धीमहि तन्नो शुक्र: प्रचोदयात्

शुक्र के अशुभ प्रभाव को दूर करने के उपाय

शुक्र कमज़ोर होने से सुख में गिरावट होने लगती है और आर्थिक विषमता से भी गुज़रना पड़ता है। इसके अलावा हर शुभ काम में बाधा आती है। Shukra Grah ke Mantra का जाप करने के अलावा कुछ उपाय करने से इसे ठीक किया जा सकता है।

  1. देवी लक्ष्मी की उपासना करने से और “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” इस लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से शुक्र ग्रह  मज़बूत होता है।
  2. खाना खाने से पहले कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को देना चाहिए।
  3. शुक्र ग्रह को शांत करने के लिए सफेद वस्त्र को पहनना चाहिए और शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए।
  4. नियमित रूप से स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए और घर में सफाई रखने से शुक्र मज़बूत होता है।
  5. इत्र का प्रयोग करने से भी इस ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

शुक्र ग्रह के मंत्र की सम्पूर्ण जानकारी के लिए देखें यह वीडियो:

Shukra Grah Ke Mantra – निष्कर्ष

Shukra Grah ke Mantra का जाप करने से शुक्र ग्रह मज़बूत होता है। इन मंत्रो के जाप से एकाग्रता कौशल में सुधार होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। नियमित रूप से इनका ध्यान करने से सौभाग्य और समृद्धि का मार्ग खुल जाता है। शुक्र तामसिक गुणों से जुड़ा हुआ है जिसे मज़बूत करने के लिए ऊपर दिए गए उपाय सबसे उत्तम हैं। स्वस्थ जीवन के लिए इनका प्रयोग करने से व्यक्ति को अपनी बुरी प्रवृत्ति को दूर करने में मदद मिलेगी और वह अपने जीवन में सुख का फ़ायदा उठा सकते है।


अपनी कुंडली या उससे संबंधित जानकारी के लिए Jyotish Ratan Kendra से संपर्क करें।

JYOTISH RATAN KENDRA

>> Mob No.: +91-8527749889, 9971198835

>> WhatsApp: +91-8527749889

हमारे पास वास्तविक रुद्राक्ष और जेमस्टोन की विस्तृत रेंज है। हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर गर्व करते हैं। हमारी अन्य सेवाओं में यंत्र और कवचऑनलाइन पूजाकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली तैयार करना और परामर्श), वास्तु ज्योतिषरत्न और रुद्राक्ष शामिल हैं।

Celebrities Reviews & Testimonials

Talk to Astrologer