हिंदू संस्कृति में कोई भी शुभ काम मुहूर्त के अनुसार ही किया जाता है। ग्रहों की सही दिशा और उनके योग से ही कोई महत्त्वपूर्ण काम संपूर्ण होता है। Shubh Muhurat April 2024 के कैलेंडर के अनुसार अप्रैल का आरंभ चैत्र से हो रहा है। इस महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए बहुत से शुभ मुहूर्त हैं। कोई भी मांगलिक काम अगर आप काफी समय से करना चाहते हैं तो अप्रैल का महीना उनके लिए सही समय है।
विवाह Shubh Muhurat April 2024
हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन है। विवाह के बाद जीवन में बहुत से बदलाव आते हैं। शादी के बाद जोड़ों की जिंदगी अच्छी रहे और घर में शांति बनी रहे, इसलिए विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। इसके लिए गृह नक्षत्र की दशा देखी जाती है जिससे सभी काम अच्छे से पूरे हो जाएं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल महीने में शादी के लिए 5 शुभ दिन हैं- 18, 19, 20, 21 और 22 अप्रैल। ये सभी समय विवाह के लिए अनुकूल हैं। अगर आप सही समय जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए समय का उपयोग करें।
गृह प्रवेश Shubh Muhurat April 2024
नए घर में प्रवेश करने से पहले घर का वास्तु देखा जाता है और शुभ मुहूर्त में पूजा करने के बाद ही रहना शुरू किया जाता है। एक आम इंसान अपने पूरे जीवन में एक बार घर बनाता है इसलिए शुभ मुहूर्त में प्रवेश करना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। हिंदू अनुष्ठान करने से सकारात्मकता, समृद्धि बनी रहती है और भगवान का आशीर्वाद हर परिवार के सदस्य पर बना रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2024, शाम 06:29 से रात 09:47 बजे तक ग्रह प्रवेश का शुभ मुहूर्त है।
नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त अप्रैल 2024
हर परिवार में नवजात शिशु का आना शुभ माना जाता है और परिवार में ख़ुशी बढ़ जाती है। बच्चे के आगमन से परिवार का हर सदस्य उसके मंगल भविष्य की कामना करता है। नवजात शिशु का नाम रखने के लिए नामकरण संस्कार किया जाता है। शुभ मुहूर्त में नाम रखने से बच्चे को जीवन में सफलता मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल माह में 7 शुभ मुहूर्त हैं – 03, 04, 05, 12, 21, 24, और 26 अप्रैल उपलब्ध हैं, जिनमें से कोई भी मुहूर्त तय करके बच्चे का नाम रखा जा सकता है।
मुंडन शुभ मुहूर्त अप्रैल 2024
हिंदू संस्कृति के अनुसार मुंडन परंपरा पूरी होने के बाद बच्चे की पहचान होती है। इस समारोह के लिए शुभ तारीख का चयन किया जाता है और पूजा करने के बाद सारे काम पूरे किये जाते हैं। अप्रैल महीने में आप 4, 5 और 15 अप्रैल 2024 की तारीख शिशु के मुंडन के लिए उपयोग कर सकते हैं।
वाहन खरीदने के लिए Shubh Muhurat April 2024
हर घर में गाड़ी की ज़रूरत बहुत से कामो के लिए होती है। वाहन खरीदना एक ज़रुरत और उपलब्धि दोनों है। शुभ मुहूर्त में नए वाहन खरीदने से सौभाग्य और समृद्धि की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाएं, बाधाओं से मुक्ति मिलती है। अप्रैल महीने में 4, 5, 12, 15, 21, 24 और 26 अप्रैल 2024 तारीख शुभ हैं।
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त अप्रैल 2024
प्रॉपर्टी खरीदने का मुख्य लक्ष्य भविष्य में आने वाले रिटर्न से जुड़ा होता है। आरामदायक जीवन को बनाए रखने के लिए लोग प्रॉपर्टी खरीदते हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रहता है। सही तारीख और समय तय करने से बचत होती है और सही जगह निवेश होता है। अप्रैल कैलेंडर के अनुसार 12, 18, 19, 25 और 26 अप्रैल की तारीखों को संपत्ति खरीदने के लिए शुभ माना गया है।
शुभ मुहूर्त अप्रैल 2024 की सम्पूर्ण जानकारी के लिए देखें यह वीडियो:
निष्कर्ष
शुभ मुहूर्त में काम करने से आने वाली समस्या भी रुक जाती है। हमारे जीवन में बहुत से शुभ काम होते हैं जिनमें बेहतर परिणाम के लिए शुभ मुहूर्त को महत्व दिया जाता है। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
शुभ मुहूर्त और उससे जुडी किसी भी तरह की जानकारी के लिए Jyotish Ratan Kendra से संपर्क करें।
>> Mob No.: +91-8527749889, 9971198835
>> WhatsApp: +91-8527749889
हमारे पास वास्तविक रुद्राक्ष और जेमस्टोन की विस्तृत रेंज है। हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर गर्व करते हैं। हमारी अन्य सेवाओं में यंत्र और कवच, ऑनलाइन पूजा, कुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली तैयार करना और परामर्श), वास्तु ज्योतिष, रत्न और रुद्राक्ष शामिल हैं।




























