हम किस राशि में जन्म लेते हैं इसका असर हमारी पूरी ज़िन्दगी पर होता है। इसी तरह हमारे नक्षत्र भी हमारे व्यक्तित्व, ताकत और कमज़ोरियों के बारे में बहुत कुछ दिखाते हैं। Rohini Nakshatra में जन्में लोगों का व्यवहार और उनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये लोग अपनी शारीरिक सुंदरता के लिए बहुत मशहूर होते हैं। Rohini Nakshatra का स्वामी चंद्रमा है और इसके देवता प्रजापति हैं। रोहिणी चंद्रदेव की 27 पत्नियों में से सबसे सुंदर और आकर्षक है और इसी वजह से इस नक्षत्र के लोग प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होते हैं।
ऐसे लोगों में कला, संगीत या साहित्य के लिए प्राकृतिक प्रतिभा होती है। Rohini Nakshatra का प्रतीक बैलगाड़ी या रथ है। इसमे जन्में लोग भौतिक चीजों के काफी शौकीन होते हैं और पैसे को आकर्षित करते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं और उनका आकर्षक व्यक्तित्व उन्हें जीवन में बहुत आगे लेकर जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले की राशि वृषभ होती है और ये नक्षत्र पांच तारों का समूह होता है। रोहिणी नक्षत्र फरवरी माह के मध्य भाग में आकाश की पश्चिम दिशा में रात्रि 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक दिखाई देता है।
Rohini Nakshatra में जन्म लेने वालों की विशेषताएं
अपनी सुन्दरता के लिए लोकप्रिय इस नक्षत्र के लोगों में और भी विशेषताएँ होती हैं जैसे –
- इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग सुंदर और फैशन प्रेमी होते हैं। इनकी शारीरिक बनावट बहुत आकर्षक होती है और ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।
- Rohini Nakshatra के लोग बहुत लोकप्रिय होते हैं और उनमें नेतृत्व कौशल होता है जिसकी वजह से ये जनता को प्रेरित करते हैं।
- ये लोग व्यवस्थित तरीके से किसी भी काम को करते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।
- ऐसे लोगोंं को घूमने का बहुत शौक होता है और ज्योतिष के अनुसार इनके भाग्य का फल 30 की उम्र के बाद मिलता है।
- ये लोग धर्म कर्म के कामो में बहुत हिसा लेते हैं और पूजा, हवन करने में विश्वास रखते हैं।
- Rohini Nakshatra के लोग बहुत ही सीधे होते हैं। अपनी ईमानदारी की वजह से कार्यस्थल में बहुत प्रगति करते हैं और अपनी बुद्धिमत्ता से लोगोंं को बहुत प्रभावित करते हैं।
- इनका अपने परिवार के लिए समर्पण बहुत होता है और इनका पारिवारिक जीवन बहुत आनंदमय होता है।
- संगीत, कला और साहित्य जैसे फील्ड में इनका करियर बहुत सफल होता है।
Rohini Nakshatra के लोगो का करियर
इस नक्षत्र के लोग गायन, संगीत, चित्रकारी में सफल रहते हैं। Rohini Nakshatra के लोगों को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में ये लोग अपने करियर में सफल हो जाते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को सावधान रहना चाहिए। ये लोग खेती से जुड़े काम जैसे की गौशाला से भी जुडे होते हैं। इसके अलावा ये बहुत रचनात्मक और कलात्मक होते हैं।
रोहिणी नक्षत्र की पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो:
-1
is not validRohini Nakshatra के उपाय
अगर किसी व्यक्ति को इस नक्षत्र की वजह से नकारात्मक प्रभाव हो रहे हैं तो इसके लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए:
- सोमवार को व्रत रखने से और गरीब लोगोंं को खाना खिलाने से इस नक्षत्र के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
- इस नक्षत्र के लोगों को शराब और मांसाहारी भोजन से दूर रहना चाहिए।
- रोज 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए – ॐ ब्रह्मणे नमः
- दूध और चावल का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए।
- दैनिक गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है।
- सफेद और पीले रंग के कपड़े पहनने से भी रोहिणी नक्षत्र मजबूत होता है।
- इस नक्षत्र के लोगों को गौशाला में दान देना चाहिए।
- ब्राह्मण को घी और दूध से बनी सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है।
Rohini Nakshatra सुख समृद्धि, मानसिक अंश को बहुत प्रभावित करता है। इस नक्षत्र के लोग उनकी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं और उनकी राशि वृषभ होती है। इस नक्षत्र में जन्में लोगों का शुभ रंग सफेद या भाग्यशाली रत्न मोती होता है। हर इंसान को अपने कर्मों के अनुरूप ही सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव मिलते हैं। इसमें ग्रहों, नक्षत्रों की भी मुख्य भूमिका रहती है। Rohini Nakshatra के लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत होता है और ये धन को बहुत आकर्षित करते हैं जिसकी वजह से इनकी रुचि भौतिक चीजों में ज्यादा होती है।
अपनी कुंडली का विश्लेषण करने के लिए हमसे संपर्क करें –
>> Mob No.: +91-8527749889, 9971198835
>> WhatsApp: +91-8527749889
हमारे पास वास्तविक रुद्राक्ष और जेमस्टोन की विस्तृत रेंज है। हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर गर्व करते हैं। हमारी अन्य सेवाओं में यंत्र और कवच, ऑनलाइन पूजा, जन्म कुंडली तैयार करना और परामर्श, वास्तु ज्योतिष, रत्न और रुद्राक्ष शामिल हैं।