banner

Blog

Neech Bhang Raj Yog: कैसे बनता है कुंडली में यह योग और इसके प्रभाव

Posted On: March 7, 2024

ज्योतिष में नीच भंग राज योग बहुत शक्तिशाली माना जाता है। यह जातक को धन, श्रेष्ठता, शक्ति और समृद्धि देता है। जब कुंडली में कोई नीच गृह ऐसे बैठ जाए कि उसकी नीच अवस्था खत्म हो जाए और वो राजयोग गृह बन जाए तो उसे Neech Bhang Raj Yog कहा जाता है। इस योग के प्रभाव अलग-अलग तरीकों से दिखते हैं। जैसे बुध की वजह से नीच भंग राज योग जिसकी कुंडली में हो उसकी बुद्धि गलत दिशा में जा सकती है लेकिन उसके दोस्त उसे सही दिशा दिखाते हैं।

वही अगर मंगल की वजह से ये योग बने तो इंसान बहुत गुस्सेवाला बन जाता है लेकिन उसे धन प्राप्ति हो सकती है। ये योग नीच ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करता है और एक आयु के बाद इसमे नीच ग्रह का बुरा परिणाम देना बंद हो जाता है और इसके अच्छे परिणाम शुरू हो जाते हैं। यह योग व्यक्ति को समस्याओं और चुनौतियों से उबरने में मदद करता है और सफलता प्राप्त कराता है। Neech Bhang Raj Yog दो संस्कृत शब्दों को मिलाकर बना है। “नीच” का अर्थ है दुर्बल, और “भंग” का अर्थ है रद्द करना।

Neech Bhang Raj Yog

Neech Bhang Raj Yog कब राज योग बनता है?

किसी कुंडली में ये योग तब होता है जब किसी कमजोर ग्रह की नीच राशि का स्वामी कमजोर ग्रह के साथ स्थित हो। नीच भंग राज योग तब राज योग बनता है जब दो कमजोर ग्रह क्रमशः 1, 4, 7 या 10वें स्थान पर स्थित हों यदि नीच ग्रह किसी अन्य उच्च ग्रह के साथ हो, तो वो अपनी शक्ति उसी उच्च गृह से प्राप्त करेगा और ऐसा करने से वो नीच नहीं रहेगा।

Neech Bhang Raj Yog के अच्छे प्रभाव –

  1. जिनकी कुंडली में यह योग होता है वे लोग कलात्मक प्रतिभा जैसे नृत्य, संगीत में अच्छे होते हैं।
  2. नीच भंग राज योग के लोग जीवन की समस्याओं का सामना करते हैं और इनका जीवन को लेकर दृष्टिकोण बहुत सकारात्मक होता है।
  3. ऐसे लोगों की उम्र बहुत लंबी होती है और ये बहुत सुखी जीवन जीते हैं।
  4. इस योग के जातक नेतृत्व गुण वाले और प्रतिभाशाली होते हैं।
  5. पढ़ाई में उत्कृष्ट होने के साथ-साथ ये किसी भी व्यवसाय में बहुत सफल होते हैं।
  6. Neech Bhang Raj Yog वित्तीय स्थिरता और समृद्धि से जुड़ा है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही ये बहुत बुद्धिमान होते हैं।
  7. असाधारण कौशल की वजह से ये अपने विचारों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करते हैं और इनके विचार बहुत ही रचनात्मक होते हैं।
  8. Neech Bhang Raj Yog व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में योगदान देता है और उन्हें खुद से जुड़ने में मदद करता है।
  9. नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में परिवर्तित हो जाते हैं जिसकी वजह से जीवन में बदलाव आता है।
  10. घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Neech Bhang Raj Yog के बुरे प्रभाव –

  1. अगर किसी कुंडली में शुक्र की वजह से ये योग बनता है तो ऐसे लोगों में बहुत घमंड होता है और ये लोग दिखावा करने लग जाते हैं।
  2. ऐसे लोग विनम्र नहीं होते। दूसरो से राय लेना या अच्छी बातें सीखना इन्हें पसंद नहीं होता और वो इसे अपनी आलोचना की तरह लेते हैं।
  3. ऐसे लोग निर्णय लेने के कौशल में बहुत खराब होते हैं जिसकी वजह से जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है।
  4. इनके अहंकार की वजह से ये अपने रिश्ते ख़राब करते हैं और अपनी निजी और पेशेवर ज़िंदगी में समस्याएँ पैदा कर सकते हैं।
  5. Neech Bhang Raj Yog से नकारात्मक प्रभाव वाले लोग सफलता के लिए प्रयास नहीं कर सकते हैं और इनमें बहुत आलस्य रहता है।

नीच भंग राज योग हर कुंडली में उसकी स्थिति के अनुसार सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से प्रभाव डालता है। अगर कोई व्यक्ति अशुभ प्रभावों का अनुभव कर रहा है तो नवग्रह पूजा, शनि पूजा, गायत्री मंत्र जाप, गायत्री मंत्र पूजा और रुद्राभिषेक करने से इसके प्रभाव कम हो सकते हैं।


अगर आपकी कुंडली में भी नीच भंग राज योग का कोई नकारात्मक प्रभाव है या आपको इसके प्रभाव के बारे में बात करनी है तो Jyotish Ratan Kendra से संपर्क करें और अपने लिए सही समाधान पाएं।

JYOTISH RATAN KENDRA

>> Mob No.: +91-8527749889, 9971198835

>> WhatsApp: +91-8527749889

हमारे पास वास्तविक रुद्राक्ष और जेमस्टोन की विस्तृत रेंज है। हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर गर्व करते हैं। हमारी अन्य सेवाओं में यंत्र और कवच, ऑनलाइन पूजा, जन्म कुंडली तैयार करना और परामर्श, वास्तु ज्योतिष, रत्न और रुद्राक्ष शामिल हैं।

Share this:

For Horoscope/Kundli Consultation, Please Call us or WhatsApp Us at: +91-8527749889