banner

Blog

Amit Shah Kundli – अमित शाह की कुंडली का ज्योतिषीय विश्लेषण

Posted On: April 27, 2024

पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष (2014 से 2019) और भारत के वर्तमान गृह मंत्री, श्री अमित शाह, जैसा राजयोग हर व्यक्ति अपने जीवन में पाना चाहता है। अभी तक उनका राजनीति में किया हुआ हर फैसला भारतीयों के लिए बहुत सही साबित हुआ है। लेकिन क्या आगे चलकर भी उनके लिए सब उज्वल रहेगा? Amit Shah Kundli का विश्लेषण करके जानते हैं उनके राजनीतिक जीवन का भविष्य।

लोकसभा चुनाव के समय उनकी कुंडली में ग्रहों का आंदोलन बहुत बदलाव दिखा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इनकी कुंडली में नीचभंग राजयोग है। इसी वजह से राजनीति में एक उच्च पद पर विराजमान हैं। अपने ज्ञान, समस्या-समाधान कौशल और रणनीति की वजह से उन्हें भारतीय जनता पार्टी के “चाणक्य” के रूप में जाना जाता है।

Amit Shah Kundli का ज्योतिषीय विश्लेषण

  • नाम: अमित शाह
  • जन्मतिथि: 22 अक्टूबर, 1964
  • जन्म समय: 5:25:00
  • जन्म स्थान: मुंबई

अमित शाह का जन्म कन्या लग्न में हुआ है। राहु उनकी कुंडली में बड़ी भूमिका निभा रहा है। अमित शाह की कुंडली में मिथुन राशि के दसवें घर में राहु का स्थान, उनके राजनीतिक जीवन में बहुत अच्छा रहेगा और आने वाले समय में उनके लिए काफी शुभ रहेगा। गृह मंत्रालय में आने से पहले राहु महादशा और बुध अंतर्दशा ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनने में बहुत मदद की थी। देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाद, अमित शाह को सबसे शक्तिशाली नेता की तरह देखा जाता है। इसका श्रेय उनकी कुंडली में राहु की स्थिति है।

राहु के कारण बृहस्पति का नवम भाव में होना उन्हें धनवान बनाता है। ये ग्रह, राहु के बाद उन्हें बहुत शुभ परिणाम देगा। सूर्य का प्रथम घर में होना उन्हें राजनीतिक शक्तियाँ देता है। वर्ष 2026-2027 उनके स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर अवधि होगी क्योंकि इस समय बृहस्पति और केतु का नकारात्मक प्रभाव उनकी कुंडली में दिख रहा है। बृहस्पति और शनि का मिलन 2024-2026 तक उनके जीवन में कुछ संघर्ष दिखा रहा है लेकिन राजनीतिक जीवन अच्छा रहेगा।

वर्तमान में, उनकी कुंडली में शनि पंचम भाव में है जो उन्हें आगे भी राजयोग दिलाने की संभावना दिखा रहा है। ये ग्रह सम्मान के लिए बहुत प्रसिद्ध है इस अवधि में उन्हें अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। चंद्रमा का स्थान उनके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक संकेत दिखाता है जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी उपयुक्त नहीं है।

इस साल अप्रैल – मई में लोकसभा चुनाव होंगे तब उनकी कुंडली में शनि की दशा चल रही होगी। इस समय उनकी कुंडली में केंद्राधिपति दोष लग रहा है जिसकी वजह से राजयोग बन रहा है। शनि के दसवें घर में होने वाला परिवर्तन, उनका राजनीतिक करियर के लिए बहुत शुभ होने वाला है जो उन्हें सम्मान और प्रसिद्धि दिलाएगा। अमित शाह पर राहु की महादशा और चंद्रमा की अंतर्दशा चलने वाली है जिसकी वजह से देश के लिए वो जो निर्णय लेंगे वो अच्छे साबित होंगे और बीजेपी को जीत दिलाने में काफी मदद करेंगे।

यहाँ जानिए अमित शाह के जीवन से जुड़ी 9 ख़ास बातें:

Amit Shah Kundli – निष्कर्ष

Amit Shah Kundli में राहु का होना काफी शुभ है। आने वाले समय में उनकी पार्टी और उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। ग्रहों की स्थिति अच्छी रही तो बीजेपी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और इसमें अमित शाह को एक अच्छा मंत्री पद मिलने की संभावना है।

राहु की महादशा में अमित शाह ने बीजेपी अध्यक्ष से लेकर गृह मंत्री तक का सफर तय किया है और संभावना है कि 2024 उनके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस साल बस उन्हें अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहना पड़ेगा अन्यथा उनकी तबियत खराब रह सकती है।


अपनी कुंडली या उससे संबंधित जानकारी के लिए Jyotish Ratan Kendra से संपर्क करें।

JYOTISH RATAN KENDRA

>> Mob No.: +91-8527749889, 9971198835

>> WhatsApp: +91-8527749889

हमारे पास वास्तविक रुद्राक्ष और जेमस्टोन की विस्तृत रेंज है। हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर गर्व करते हैं। हमारी अन्य सेवाओं में यंत्र और कवचऑनलाइन पूजाकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली तैयार करना और परामर्श), वास्तु ज्योतिषरत्न और रुद्राक्ष शामिल हैं।

Celebrities Reviews & Testimonials

Share this:

For Horoscope/Kundli Consultation, Please Call us or WhatsApp Us at: +91-8527749889